Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः भुलियापुर ईदगाह पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब! कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने दी मुबारकबाद


प्रतापगढ़। जिले में सदर विधानसभा क्षेत्र के भुलियापुर ईदगाह पर ईद-उल-फितर के मुकद्दस मौके पर जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी पहुंचकर लोगों से गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत की मिसाल देखने को मिली ।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी जी ने कहा कि ष्ईद का यह पावन त्योहार हमें आपसी प्रेम,भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। आज भुलियापुर ईदगाह पर सभी समाज के लोगों के बीच जो एकता और अपनापन देखने को मिला, वही हमारी असली ताकत है। हम सब मिलकर इसी तरह आपसी भाईचारे को मजबूत करते रहें, यही मेरी कामना है।

इस अवसर पर मुख्यरूप से डॉ. शमीम खान, नगर अध्यक्ष मो. इश्तियाक, अफजल, यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोहम्मद हुजैफ, नूर आलम, देवमणि पांडेय,एजाज अहमद, अब्दुल रहमान आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |