Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः माला जंगल में बाइक-ट्रक की भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर घायल! पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, दोनों वाहन कब्जे में


पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के माला जंगल में शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात को सामान्य करा दिया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार  को समय करीब 01रू30 बजे थाना गजरौला क्षेत्र के माला जंगल में गढ़ा चैकी के पास एक मोटरसाइकिल संख्या और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार कांता प्रसाद पुत्र नेतराम  ग्राम हर कृष्णापुर, थाना न्यूरिया के रहने वाले घायल हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर अचानक हुई भिड़ंत से मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना गजरौला पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर हल्का जाम लग गया था, लेकिन पुलिस ने यातायात को व्यवस्थित कर जल्द ही सड़क को सुचारू रूप से चालू करा दिया।पुलिस के अनुसार मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |