प्रतापगढः कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुन श्रद्धालु हुए भावविभोर
March 12, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। नगर के पूरे स्वामी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा व झांकी पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध दिखे। कथाव्यास स्वामी योगेश्वराचार्य महराज ने बुधवार की शाम भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा सुनाते हुए कहा कि जब जब धरती पर पाप बढ़ता है तब ईश्वर का प्राकाट्य होता है। परमात्मा पृथ्वी पर मनुष्य रूप में जन्म लेकर पापियों का संहार करते हैं और धर्म की स्थापना करते हैं। वहीं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर मनमोहक झांकी निकाली गयी। महिलाओं ने हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की..., नंद घर बाजे बधाई..., जैसे भजनों से वातावरण को और भक्तिमय कर दिया। कथाव्यास ने जन्मोत्सव को लेकर सुमधुर भजनों से भी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। मुख्य आयोजक रमाकांत मिश्र व द्रोपदी मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी की आरती उतारी एवं व्यासपीठ का पूजन किया। कार्यक्रम के संयोजक राजकुमार मिश्र, मनीष मिश्र समेत श्रद्धालुजन जन्मोत्सव पर भगवान की भक्ति में मगन नजर आये। इस मौके पर नपं अध्यक्ष अनीता द्विवेदी, आचार्य उमाशंकर मिश्र, पप्पू तिवारी, देशधर अनुरागी, डॉ0 ज्ञानेन्द्रनाथ त्रिपाठी, केशवदत्त पाण्डेय, अतुल शुक्ला, श्रीकांत मिश्र, आचार्य राजेश मिश्र, कमलकृष्ण अनुरागी, राहुल मिश्र, शिवशंकर मिश्र, अरूण मिश्र, सुशील मिश्र, अमित, सुमित, गंगेश्वर, निखिल, विनायक, आशीष कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
