Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः विदाई समारोह में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक! सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित


बीसलपुर। नगर के बिहारी जी पब्लिक स्कूल में आयोजित विदाई समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य विशाल ओसमन ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने कक्षा 8 के छात्र-छात्राओं को भावभीनी विदाई देते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। इस दौरान विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय जीवन की यादें जीवन भर साथ रहती हैं। उन्होंने छात्रों को अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया तथा सभी को मिष्ठान वितरण किया गया। संचालन मधु गुप्ता ने किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और अभिभावक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |