Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

भूकंप के भीषण झटकों से हिल गया इंडोनेशिया


भारत समेत पूरी दुनिया में भूकंप की घटनाओं में तेज वृद्धि देखने को मिल रही है। बीते कुछ समय में कई देशों में भूकंप के कारण हजारों लोगों की मौत भी देखने को मिली है। ऐसे में लोगों के भीतर भूकंप का डर बढ़ता ही चला जा रहा है। इस बीच अब बड़ी खबर इंडोनेशिया से आई जहां मंगलवार को भीषण भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के पास महसूस किए गए हैं।

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी की ओर से सामने आई जानकारी के मुताबिक, इंडोनेशिया में मंगलवार को भूकंप सुबह 10 बजकर 26 मिनट पर आया है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.2 मापी गई है। वहीं, इस भूकंप का केंद्र धरती से 20 किलोमीटर की गहराई में बताया जा रहा है। मंगलवार को आए भूकंप के कारण अब तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई खबर सामने नहीं आई है।

इंडोनेशिया में ये भूकंप सुमात्रा द्वीप के निकटवर्ती जलक्षेत्र में आया है। बता दें कि ये इलाका प्रशांत महासागर के "रिंग ऑफ फायर" पर मौजूद है जहां पर कई टेक्टॉनिक प्लेटें मिलती हैं। इस कारण यहां अक्सर भूकंप की घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं।आपको बता दें कि इंडोनेशिया देश प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है। इस कारण ये भूकंपों और ज्वालामुखी विस्फोटों के लिए जाना जाता है। ये इलाका भूकंप की घटनाओं के प्रति काफी संवेदनशील माना जाता है।

आपको बता दें कि भूकंप की घटनाएं मुख्य तौर पर धरती के भीतर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों के आपस में टकराने, घर्षण आदि के कारण देखने को मिलती है। हमारी धरती के भीतर 7 टेक्टोनिक प्लेटें होती हैं। जब ये प्लेटें खिसकती हैं या आपस में टकराती हैं इससे काफी ज्यादा ऊर्जा निकलती है और इसी से भूकंपीय तरंगे बाहर निकलती हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |