Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

इजरायल के साथ-साथ हम दुनिया को भी बचा रहे-पीएम नेतन्याहू


इजरायल और अमेरिका के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई है। खामेनेई की मौत ने मिडिल ईस्ट में जंग की आग भड़का दी है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान का परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम पूरी दुनिया के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि इजराइली सेना की कार्रवाई का मकसद केवल इजरायल की नहीं, बल्कि पूरे विश्व की सुरक्षा करना है। बेत शेमेश पर रविवार को हुए ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद वहां का दौरा करते समय नेतन्याहू ने यह बात कही।

पीएम बेंजामिन नेतन्याहू कहा, "यह ऑपरेशन 'रोरिंग लॉयन' का तीसरा दिन है। इजरायली सेना और इजरायल सरकार ने हमारे मित्र अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप के साथ मिलकर इजरायल के अस्तित्व को होने वाले खतरे और अमेरिका तथा पूरी दुनिया के लिए बड़े खतरों को नष्ट करने के लिए यह अभियान शुरू किया है।"

बेत शेमेश में एक आवासीय क्षेत्र में मिसाइल गिरने से 9 लोग मारे गए और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह क्षेत्र यरुशलम से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित है। नेतन्याहू ने कहा कि ईरान की धमकियां इजरायल और अमेरिका तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि यूरोप और अन्य क्षेत्रों तक भी फैल गई हैं। उन्होंने साइप्रस में ब्रिटेन के एक सैन्य ठिकाने पर ईरान के हमले की ओर इशारा करते हुए कहा, "वो जोर-जोर से कह रहे हैं 'इजरायल मुर्दाबाद, अमेरिका मुर्दाबाद' यही उनका अंतिम लक्ष्य है।

इजरायल के पीएम ने कहा, "अगर यह आतंकवादी शासन परमाणु हथियार और उनके इस्तेमाल के साधन, बैलिस्टिक और अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलें हासिल कर लेता है, तो यह पूरी दुनिया को धमकाएगा। इसलिए हमने अपनी रक्षा करने का संकल्प लिया है। लेकिन ऐसा करते हुए, हम दूसरों की भी रक्षा कर रहे हैं।"

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |