Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

डोनाल्ड ट्रंप की बिल्डिंग से बरामद हुआ संदिग्ध पैकेज, मच गया हड़कंप


अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ जंग छेड़ दी है। अमेरिका की सेना ईरान के ऊपर कई दिनों से भीषण बमबारी कर रही है। हालांकि, इस जंग के बीच ट्रंप से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के मैनहैटन में स्थित ट्रंप टॉवर से एक संदिग्ध पैकेज मिलने की जानकारी सामने आई है। सीक्रेट सर्विस ने ट्रंप टॉवर से इस पैकेज को बरामद किया है।'

सामने आई जानकारी के मुताबिक, सोमवार को दोपहर में मैनहट्टन में मौजूद प्रसिद्ध ट्रंप टॉवर के मेलरूम में एक संदिग्ध पैकेट बरामद किया गया है। इसके बाद न्यूयॉर्क सिटी पुलिस डिपार्टमेंट (NYPD) के बम दस्ते ने एक्शन लिया। पुलिस के मुताबिक, सीक्रेट सर्विस ने 725 फिफ्थ एवेन्यू स्थित इमारत के अंदर पैकेट मिलने के बाद 911 पर कॉल किया। मामले की जांच के दौरान किसी को भी इमारत से बाहर नहीं निकाला गया, न ही कोई घायल हुआ और न ही किसी को गिरफ्तार किया गया है।

इस घटना के सामने आने के बाद मैनहैटन में मौजूद ट्रंप टॉवर के बाहर भारी संख्या में पुलिस और आपातकालीन सेवा कर्मियों की मौजूदगी देखी गई। न्यूयॉर्क सिटी की इमरजेंसी सूचना प्रणाली ने बताया- "मैनहट्टन में फिफ्थ एवेन्यू और वेस्ट 56 स्ट्रीट के पास यातायात में देरी, सड़क बंद, सार्वजनिक परिवहन में व्यवधान और आपातकालीन कर्मियों की मौजूदगी की उम्मीद है। इस क्षेत्र से बचें।"

NBC न्यूयॉर्क ने जानकारी दी है कि संदिग्ध पैकेट को खतरे की कैटेगरी से हटा दिया गया है। बता दें कि ये घटना ऐसे समय में सामने आई है जब ईरान के जारी जंग को लेकर अमेरिका में कानून प्रवर्तन एजेंसियां ​​हाई अलर्ट पर हैं। सोमवार रात को ट्रंप टॉवर के बाहर युद्ध विरोधी प्रदर्शनकारियों ने प्रदर्शन किया है।

आपको बता दें कि ट्रंप टॉवर मिडटाउन मैनहटन के फिफ्थ एवेन्यू पर स्थित एक 58 मंजिला इमारत है। इस इमारत का उद्घाटन 1983 में किया गया था। इस बिल्डिंग में दुकानें, ऑफिस और आलीशान अपार्टमेंट मौजूद हैं। ट्रंप टॉवर लंबे समय से न्यूयॉर्क शहर का एक प्रमुख स्थल रहा है और ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बन गया था।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |