आगरा। जयपुर हाउस वार्ड स्थित टीचर्स कॉलोनी सोसायटी में आयोजित 50वें होली मिलन समारोह के अवसर पर कॉलोनी में 50 लाख रुपये की लागत से कराए जाने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनप्रतिनिधि ने 100 से अधिक सम्मानित कॉलोनीवासियों की गरिमामयी उपस्थिति में इन कार्यों की शुरुआत की।
इस अवसर पर कॉलोनी के पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य को पूर्णता की ओर बढ़ाए जाने की जानकारी दी गई। क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ओपन जिम की स्थापना तथा पार्क की बाउंड्री के बाहर चारों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाए जाने के कार्य का भी शिलान्यास किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि “काम ही मेरी पहचान है। टीचर्स कॉलोनीवासियों द्वारा मेरे कार्यों की जो सराहना मिली है, उसे व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।”
समारोह में उपस्थित लोगों ने विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया और होली के पावन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। अंत में सभी शहरवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
.jpg)