Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि ! कालिकन धाम पहुंचे एसपी, टेका मत्था, किया निरीक्षण


संग्रामपुर/अमेठी। जनपद की कानून-व्यवस्था और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में कल नवरात्रि के पहले दिने पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने सुप्रसिद्ध कालिकन धाम मंदिर का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल मंदिर परिसर की सुरक्षा खामियों को परखा, बल्कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को कड़े अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया। एसपी सरवणन टी ने सबसे पहले मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। इसके तत्काल बाद उन्होंने मंदिर के मुख्य परिसर, निकास द्वारों और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का गहन निरीक्षण शुरू किया। उनके साथ क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमेठी मनोज मिश्रा और संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंदिर की सुरक्षा को और अभेद्य बनाने के लिए आपसी विचार-विमर्श कर रणनीति तैयार की। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक का रुख काफी सख्त दिखा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए। एसपी ने मेले में बनाए गए अस्थाई पुलिस बूथों का जायजा लिया और वहां तैनात महिला व पुरुष पुलिसकर्मियों को चैबीसों घंटे मुस्तैद रहने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान एसपी ने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं से सीधे बातचीत की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनका फीडबैक लिया। प्रशासनिक सक्रियता का यह उदाहरण दर्शाता है कि जनपद में कानून का इकबाल बुलंद करने के लिए वरिष्ठ अधिकारी स्वयं कमान संभाल रहे हैं। कालिकन धाम जैसे आस्था के बड़े केंद्रों पर पुलिस की यह सक्रियता आम जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा करती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |