Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः भाकियू में संगठन विस्तार! राजकुमार बने जिला संयोजक


अमेठी। भारतीय किसान यूनियन, ने संगठन विस्तार अभियान को आगे बढ़ाते हुए मध्यांचल अध्यक्ष श्री सालिग्राम यादव के निर्देश पर श्री राजकुमार पाण्डेय को जनपद अमेठी का जिला संयोजक (स्वतंत्र प्रभार) मनोनीत किया है। श्री पाण्डेय ग्राम पूरे, कोरारी गिरधरशाह, जनपद अमेठी के निवासी हैं।संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि श्री राजकुमार पाण्डेय चैधरी टिकैत जी की नीतियों तथा किसान हितों से जुड़े कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।इस अवसर पर उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में श्री पाण्डेय की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उनके नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद है।नई जिम्मेदारी मिलने पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्री राजकुमार पाण्डेय को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान गीता गुप्ता, उमा पाठक, नीलम अग्रहरि, शशि प्रभाकर मिश्रा, प्रेम शंकर द्विवेदी, विनोद कुमार शुक्ला, राज नारायण द्विवेदी, धीरेंद्र शुक्ला, लाल प्रताप वर्मा, सूरज सिंह, शिव नाथ, राजेंद्र बहादुर वर्मा, चंद्रभान द्विवेदी, ओम प्रकाश, रामनरेश पाल, रामदीन मौर्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |