हाथरसः नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैम्पियनशिप के लिए अंकित बघेल का चयन
March 08, 2026
हाथरस। इंदौर में आयोजित होने बाली मिस्टर इंडिया बॉडीबिल्डिंग चैम्पियनशिप के लिए अंकित बघेल का चयन हुआ है इंदौर में आयोजित 28-29 मार्च को सीनियर बॉडीबिल्डिंग चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम के लिए आयोजित ट्राइल में उत्तर प्रदेश के कई बॉडीबिल्डर ने हिस्सा लिया इसमें से अंकित बघेल ने 55 किलो भार से वर्ग में पदक के लिए अपनी दावेदारी पेश की उसी के आधार पर उनका इंडियन बॉडीबिल्डिंग चैम्पियनशिप के लिए चयन हुआ जिला बॉडीबिल्डिंग और फिजिशियन एसोसिशन के महासचिव डॉक्टर प्रशांत शर्मा ने बताया कि इंदौर में मिस्टर इंडिया सीनियर बॉडीबिल्डिंग चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रीतधत्व करेंगे अंकित बघेल उत्तर प्रदेश के गांव नगला बैरागी के रहने वाले हैं।
