हाथरसः उत्तर प्रदेश रजक सुधार महासभा के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया
March 08, 2026
हाथरस। उत्तर प्रदेश रजक सुधार महासभा के तत्वाधान में होली मिलन समारोह का आयोजन गांव हातिसा स्थित किसान भवन पर आयोजित किया गया है कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाबी लाल दिवाकर करने की कार्यक्रम का शपथ संचालन डॉक्टर राधेश्याम रजक ने किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिल्ली से आई चंद्रकांता के माथुर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को अगर विकास की ओर ले जाना है तो सभी को शिक्षा दिलाना अनिवार्य है उन्होंने समाज से आवाहन किया कि संत गाडगे द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलकर ही समाज का विकास किया जा सकता है समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे रामनारायण काके ने कहा कि समाज को एकजुट करने की आवश्यकता है और समाज में जो कुरीतियां फैली है उसको मिल बैठकर ही समाप्त किया जा सकता है उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया कार्यक्रम को पूर्व सांसद डॉक्टर बंगाली सिंह ने भी संबोधित किया उन्होंने समाज को एक साथ लेकर चलने का आह्वान किया हाथरस नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष महोदय श्वेता दिवाकर ने कहा कि समाज की समस्याओं के लिए मैं हमेशा तत्पर रहती हूं अन्य वक्ताओं में अशोक कुमार इंजीनियर कॉमेडी शिवदयाल पहलवान वीर सिंह भारती नरेश दिवाकर सूरजपाल जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर बनी सिंह दिवाकर टिंकू दिवाकर विनोद दिवाकर आज कई भक्तों ने अपने विचार रखे उपस्थित कार्यक्रम में सर्वश्री राजाराम दिवाकर बालवीर दिवाकर दिनेश भारती दिनेश भारती कमलेश चंद्र दिवाकर हाकिम सिंह दिवाकर नीरज भारती महेश भारती महिपाल रामबाबू लाल रूमाली सिंह सूबेदार सिंह पिंटू डीलर सुंदर दिवाकर साहूकार एडवोकेट महेंद्र सिंह फौजी अंत में जिला अध्यक्ष पंजाबी लाल दिवाकर ने आई हुआ अतिथियों का आभार व्यक्त किया और होली की शुभकामनाएं दी और गुलाल अमीर से होली मिलन किया गया।
