अमेठीः सड़कों पर उतरे युवा, किया प्रदर्शन
March 26, 2026
अमेठी। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम सिंह के नेतृत्व में कल सैकड़ों युवा सड़कों पर उतरे और एआरओ अमेठी के प्रस्तावित स्थानांतरण के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।युवाओं ने एआरओ कार्यालय पहुंचकर उच्च सेना अधिकारियों से मुलाकात की और सेना प्रमुख से मांग की कि अमेठी से ।त्व् का स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से रोका जाए।इस दौरान यूथ कांग्रेस के पदाधिकारीगण एवं युवा साथियों में विधानसभा अध्यक्ष लोहा सिंह, रवि मौर्या, दुर्गेश प्रताप सिंह, अमन सिंह, शिवम मिश्रा, शिवम तिवारी, अंकित मिश्रा, राकेश सिंह, विनय शर्मा, विनय दूबे, उत्तम प्रताप सिंह, दुर्गेश वर्मा, अभिषेक शर्मा, दीपक कुमार, अविनाश गुप्ता, चंदन साहू, अमित मिश्रा, आलोक कुमार, संदीप पटेल, अरुण कुमार, सूरज, रोहित द्विवेदी, अजय यादव, देवेंद्र यादव, शिवांशु राणा, अंशु तिवारी सहित तमाम युवा साथी उपस्थित रहे।जिलाध्यक्ष शुभम सिंह ने कहा कि यदि एआरओ अमेठी यहां से जाता है, तो अमेठी ही नहीं बल्कि करीब 13 जिलों के युवाओं को भर्ती के लिए अयोध्या जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि अमेठी के युवाओं को पहले विशेष सुविधाएं मिलती थीं और खुली भर्ती में बढ़-चढ़कर भागीदारी होती थी। इसी एआरओ कार्यालय से जुड़े अनेक युवा आज सेना में भर्ती होकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।उन्होंने स्पष्ट कहा कि “एआरओ अमेठी का स्थानांतरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस कार्यालय को यहां से जाने नहीं दिया जाएगा।”जिलाध्यक्ष ने यह भी बताया कि अमेठी के सांसद किशोरीलाल शर्मा ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर अमेठी के युवाओं के हित में स्थानांतरण रोकने की मांग उठाई है और उम्मीद जताई कि जल्द ही इस पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि मांग पूरी नहीं हुई, तो अमेठी की जनता जनार्दन सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी।
