Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः गौरीगंज पुलिस व स्वाट टीम का गुडवर्क! एटीएम चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार


गौरीगंज/अमेठी। जनपद की गौरीगंज पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त टीम ने एटीएम तोडकर चोरी करने का प्रयास करने वाले चोरो को गिरफ्तार कर सलाखो के पीछे भेज दिया है। गौरतलब हो कि बैंक मैनेजर, बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा ऐंधी ने लिखित समचना थी दी कि 24 मार्च की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा ऐंधी में लगे एटीएम मशीन व कैमरों से तोड़-फोड़ करते हुये प्रथमदृष्ट्या एटीएम में चोरी करने के प्रयास किया गया है। वह एसपी  सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत चेकिंग के दौरान दौरान दो मोटरसाइकिल सवार कुल 03 संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिये जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो गाड़ी मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे । 

उक्त सराहनीय कार्य करने वाली थाना गौरीगंज पुलिस व स्वाटध्सर्विलांस टीम अमेठी की संयुक्ट टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा 15,000- रुपये नकद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई 

पुलिस टीम द्वारा हिकमतअमली से घेरकर तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया गया । नाम व पता पूछने पर पहले ने अपना नाम सोनू गुप्ता पुत्र रमेश कुमार गुप्ता निवासी कूढ़ा बाजार थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली उम्र करीब 20 वर्ष, दूसरे ने अपना नाम कपिल गुप्ता पुत्र दुलारे गुप्ता निवासी कूढ़ा बाजार थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली उम्र 18 वर्ष व तीसरे ने अपना नाम करन पासवान पुत्र रामसरन निवासी बनी स्टेशन के पास ऐंधी थाना गौरीगंज जनपद अमेठी उम्र करीब 19 वर्ष बताया । पकड़े गये व्यक्तियों के कब्जे से बरामद बैग से कुल 03 स्टाल कपड़ा, 01 एटीएम मशीन की-बोर्ड, 02 सीसीटीवी कैमरा बरामद हुए । मोटरसाइकिलों के कागज मांगने पर दिखा न सके । बरामदगी के संबन्ध में पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि उन तीनों लोगों द्वारा स्टाल ओढ़कर पहचान छिपाते हुये दिनांक 25 मार्च की रात्रि में ऐंधी में बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम मशीन को तोड़कर उसमें रखे रुपयों को निकालने का प्रयास किया गया परन्तु पुलिस वाहन के आवागमन के कारण मशीन को खोल नहीं पाये । मशीन खोल न पाने के कारण एटीएम के पास लगे कैमरों व एटीएम मशीन के की-बोर्ड को तोड़कर चुरा ले गये थे । अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 01 लोहे की पाइप व 01 हथौड़ी को गुवांवा मोड़ के सामने रेलवे लाइन के पास झाड़ियो से बरामद किया गया । 

   

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |