लखनऊ: मोहनलालगंज पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
March 26, 2026
लखनऊ। पुलिस आयुक्त लखनऊ अमरेन्द्र सिंह सेंगर के निर्देशानुसार अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के कुशल पर्यवेक्षण व अपर पुलिस उपायुक्त रल्लापल्ली बसंथ कुमार तथा सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज विकास कुमार पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज श्री ब्रजेश कुमार द्वारा गठित टीम द्वारा गैगेस्टर के शातिर वांछित को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 08.03.2026 को थाना निगोहा लखनऊ में अभियुक्तगण 1. कमलेश 2. अभिलाष उर्फ अभिलाख 3. बाबूराम 4. रामचन्दर उर्फ छोटू 5. झब्बू उर्फ सेठ 6. बुचऊ प्रधान उर्फ रामजीवन 7. शिब्बू उर्फ विकास 8. सतीश सोनी के विरुद्ध मु0अ0स0 31ध्2026 धारा-2 (बी) (आई)ध्2 (बी((शी)ध्3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द समाजविरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि० पंजीकृत हुआ था जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक मोहनलालगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी द्वारा की जा रही है।
