लखनऊ: मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पूरी टीम की कार्य को लेकर की प्रशंसा
March 26, 2026
लखनऊ/लखीमपुर खीरी। जनपद लखीमपुर खीरी की स्वास्थ्य टीम को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। 25 मार्च 2025 को लखनऊ स्थित होटल क्लार्क अवध में आयोजित राज्य स्तरीय एबीडीएम कॉन्फ्रेंस के दौरान अभियान अवधि में सबसे अधिक आभा आईडी बनाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष गुप्ता को ‘प्रशंसा पत्र’ प्रदान किया गया है।यह सम्मान महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं द्वारा सचिव स्वास्थ्यध्मिशन डायरेक्टर एबीडीएम उत्तर प्रदेश रितु माहेश्वरी तथा अपर निदेशक लखनऊ मंडल की उपस्थिति में प्राप्त हुआ। कॉन्फ्रेंस में कई मंडलों के अपर निदेशक, मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डिप्टी सीएमओ व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात अधीक्षक सहित 200 से अधिक अधिकारी सम्मिलित हुए।इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे जनपद की स्वास्थ्य टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। इस सफलता में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल व मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन का विशेष योगदान है। इसी के साथ अधीक्षक, डीपीएमयू स्टाफ, बीपीएमयू स्टाफ, सीएचओ, एएनएम, संगिनी, आशा कार्यकर्ता तथा अन्य पैरामेडिकल स्टाफ का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।डॉ. गुप्ता ने कहा कि शीर्ष स्थान प्राप्त करना जितना चुनौतीपूर्ण होता है, उससे कहीं अधिक कठिन उसे बनाए रखना होता है। इसलिए सभी स्वास्थ्यकर्मियों को लगातार प्रयास करते हुए आभा आईडी निर्माण और एबीडीएम के अन्य पहलुओं में जनपद को आगे बनाए रखने के लिए और अधिक मेहनत करनी होगी।उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने का आह्वान किया। लखनऊ में मिले सम्मान को लेकर उन्हें लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। उन्होंने इस सम्मान के लिए उच्चाधिकारियों का धन्यवाद भी किया।
