Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायसः मून लैंड स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित


जायस/अमेठी। अमेठी जनपद के जायस नगर पालिका जायस रायबरेली टू सुल्तानपुर रोड स्थित मून लैंड इन्टर नेशनल स्कूल में 25 मार्च 2026 को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री शैलेन्द्र मिश्रा मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर पालिका जायस तथा विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. एम. चन्द्रा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पर प्रियांशी, नविका, महिमा और गायत्री रहीं, जबकि द्वितीय स्थान पर खुशी, साक्षी, अंशिका सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा बेस्ट बैग अवार्ड, बेस्ट रीडिंग अवार्ड और पंचुअलिटी अवार्ड जैसे विशेष पुरस्कार भी वितरित किए गए। मुख्य अतिथि श्री मिश्रा ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और उन्हें लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. एम. चन्द्रा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि विद्यालय में जल्द ही कक्षा-10 तक शिक्षा संचालित करने की योजना है, जिससे क्षेत्र के बच्चों को और भी बेहतर शिक्षा प्रदान की जायेगी ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |