Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः चहुओर खुशी की लहर! प्रीति बनीं सहायक आयुक्त, आयुष पांडे बने उप जिलाधिकारी


अमेठी। जिले के लिए गर्व की बात है कि कंपोजिट विद्यालय अमेठी में सहायक अध्यापिका के रूप में कार्यरत प्रीति का चयन उत्तर प्रदेश प्रांतीय सिविल सेवा परीक्षा में हुआ है। उन्हें सहायक आयुक्त वाणिज्यिक कर अधिकारी का पद प्राप्त हुआ है। वहीं, जिले के डेहरा गांव निवासी आयुष पांडे ने उत्तर प्रदेश प्रांतीय सिविल सेवा 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दसवां स्थान हासिल किया है और उप जिलाधिकारी बने हैं। दोनों की सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रीति पूरे चैबे मजरे कोहरा की निवासी हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा जंगबहादुर इंटर कॉलेज से हुई। उन्होंने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा शिव प्रताप इंटर कॉलेज से उत्तीर्ण की। इसके बाद उन्होंने आरआरपीजी कॉलेज अमेठी से विज्ञान स्नातक तथा कला परास्नातक की पढ़ाई पूरी की। यह उनका चैथा मुख्य परीक्षा और दूसरा साक्षात्कार था, जिसमें उन्हें सफलता मिली। उन्होंने हाल ही में बिहार प्रांतीय सिविल सेवा का साक्षात्कार भी दिया है, जिसका परिणाम अभी प्रतीक्षित है। साथ ही वे समीक्षा अधिकारी मुख्य परीक्षा और प्रांतीय सिविल सेवा परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा में भी शामिल हो रही हैं। प्रीति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, परिवारजनों और साथियों को दिया है। दूसरी ओर, आयुष पांडे ने उत्तर प्रदेश प्रांतीय सिविल सेवा 2024 में दसवां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उप जिलाधिकारी के पद पर चयनित होने से उनके गांव डेहरा में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिवार और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। आयुष ने कठिन परिश्रम और लगन से यह सफलता हासिल की है। उनकी शिक्षिका मां भी बेटे की उपलब्धि पर बेहद गौरवान्वित हैं। आयुष पांडे के गुरुवार को गांव पहुंचने की सूचना है, जिसे लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह है। उनके स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। प्रीति और आयुष की सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। दोनों ने अपनी मेहनत और समर्पण से अमेठी का नाम गौरवान्वित किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |