Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष को कोर्ट से मिली जमानत, समर्थकों में खुशी! सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं-राजेश मसाला


अमेठी। आदर्श नगर पंचायत अमेठी की पूर्व अध्यक्ष चंद्रमा देवी को सोमवार को अदालत से जमानत मिल गई। जमानत की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और लोगों ने इस निर्णय का स्वागत किया। चंद्रमा देवी, उद्योगपति एवं समाजसेवी राजेश मसाला की पत्नी हैं। वर्तमान समय में राजेश मसाला क्षेत्र में एक कद्दावर नेता और सक्रिय समाजसेवी के रूप में जाने जाते हैं। उनके समर्थक उन्हें भावी विधायक के रूप में भी देख रहे हैं। सामाजिक कार्यों के माध्यम से वे सभी धर्म और वर्ग के लोगों की मदद करते रहे हैं। अदालत से जमानत मिलने के बाद राजेश मसाला ने कहा कि जिस मामले में चंद्रमा देवी को आरोपी बनाया गया है, उसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है और उन्हें गलत तरीके से फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा, “हम सत्य पर विश्वास करते हैं। सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता।” राजेश मसाला ने कहा कि वे जाति-पात की राजनीति में विश्वास नहीं रखते हैं और समाज के सभी वर्गों के लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनके दरवाजे से कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति निराश होकर वापस नहीं लौटता। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ असामाजिक तत्व उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सत्य पर पूरा विश्वास है। उन्होंने समाज में विरोधाभास पैदा करने के बजाय जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज की ठेकेदारी करने के बजाय लोगों को वास्तविक समाज सेवा करनी चाहिए, ताकि जरूरतमंदों को लाभ मिल सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |