Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हाथरस: वरिष्ठ खेल प्रशासक डॉ. अरविंद कुमार चित्तौड़िया यूपीआरएसए के वरिष्ठ सचिव व रोप स्किपिंग प्रोत्साहन समिति के परियोजना निदेशक नियुक्त


हाथरस/मथुरा। खेल एवं युवा कल्याण के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने वाले प्रख्यात खेल प्रशासक और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अरविंद कुमार चित्तौड़िया को उत्तर प्रदेश रोप स्किपिंग एसोसिएशन में बड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। एसोसिएशन के महासचिव डॉ. विपिन कुमार (च्ज्) द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, डॉ. चित्तौड़िया को कार्यकारिणी समिति में वरिष्ठ सचिव तथा उत्तर प्रदेश रोप स्किपिंग प्रोत्साहन समिति में परियोजना निदेशक  के पद पर नियुक्त किया गया है।

एवं साथ ही उत्तर प्रदेश में रोप स्किपिंग (रस्सी कूद) खेल को जमीनी स्तर पर लोकप्रिय बनाने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। 

डॉ. चित्तौड़िया के व्यापक अनुभव और खेल प्रबंधन कौशल को देखते हुए एसोसिएशन को विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में यह खेल प्रदेश में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

डॉ. चित्तौड़िया की इस नियुक्ति पर खेल जगत, पत्रकारिता और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। 

उनकी नियुक्ति से उत्तर प्रदेश में विशेष रूप से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को इस अंतरराष्ट्रीय खेल से जुड़ने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के नए अवसर मिलेंगे।

एसोसिएशन के महासचिव डॉ. विपिन कुमार ने कहा कि डॉ. चित्तौड़िया के नेतृत्व और सक्रिय सहयोग से उत्तर प्रदेश में रोप स्किपिंग खेल का भविष्य उज्ज्वल होगा। 

रोपस्किपिंग खेल स्कूल खेलो, यूनिवर्सिटी खेलो सीबीएसई, विद्या भारती सभी खेल कैलंडर मैं सम्मिलित है और साथ प्रदेश मैं उत्तर प्रदेश ओलम्पिक संघ से भी मान्य है।इसके साथ  ही प्रदेश स्तर पर नई खेल योजनाओं और प्रतियोगिताओं का खाका तैयार कर उन्हें क्रियान्वित किया जाएगा।नियुक्त होने पर विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारीयों एवं खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |