Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः एसपी ने बैंक शाखा प्रबन्धकों के साथ की गोष्ठी


अमेठी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. द्वारा कल पुलिस कार्यालय गौरीगंज में जनपद के बैंक शाखा प्रबंधकों के साथ बैंकिग सुरक्षा को सुदृढ़ बनाये जाने, साइबर अपराध की रोकथाम व आमजन की धनराशि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के संबन्ध में गोष्ठी का आयोजन किया गया । बैठक में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी बैंक शाखाओं में सीसीटीवी कैमरे व फायर अलार्म पूर्ण रूप से कार्यशील स्थिति में रहें तथा कैमरों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखी जाए । बैंक परिसर में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए । इसके अतिरिक्त, एटीएम बूथों की सुरक्षा, गार्ड की अनिवार्य तैनाती तथा समय-समय पर सुरक्षा ऑडिट कराने पर बल दिया गया । साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए बैंक मैनेजरों को ग्राहकों को जागरूक करने हेतु कहा गया, जैसे कि ओटीपी, पिन या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें । किसी भी संदिग्ध लेन-देन या धोखाधड़ी की सूचना तत्काल साइबर क्राइम थाना एवं स्थानीय पुलिस को देने के निर्देश दिए गए । बैंक अधिकारियों को पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित कर वित्तीय अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह व अन्य अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |