अमेठीः “नशा मुक्त अमेठी अभियान”! 1 किलो 20 ग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार
March 26, 2026
गौरीगंज/अमेठी।जनपद के थाना संग्रामपुर पुलिस ने नशा मुक्त अमेठी अभियान के तहत एक बडी कार्यवाही करते हुए 1 किलो 20 ग्राम गांजा बरामद कर एक अभियुक्त को सलाखो के पीछे भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत थाना संग्रामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गांजा की पुड़िया बनाकर मालती नदी के पास गांजा बेच रहे अभियुक्त दद्दन सिंह पुत्र स्व0 रमाकान्त सिंह निवासी ग्राम रामगढ़ थाना संग्रामपुर जनपद अमेठी उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से एक झोले से 300 पुड़िया में कुल 1020 ग्राम गांजा बरामद हुआ ।
