कन्नौजः बहुजन समाज पार्टी की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
March 27, 2026
छिबरामऊ/कन्नौज। शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान मे जनपद के छिबरामऊ विधानसभा मे सेक्टर मुड़िया के बूथ नंबर 99 एवं 100 की बूथ समीक्षा मीटिंग की गई जिसमे मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक एवं पूर्व विधान परिषद सदस्य पूर्व सभासद उत्तर प्रदेश सरकार माननीय भीमराव अंबेडकर जी उपस्थित रहे जिन्होंने बहुजन समाज पार्टी के बहुजन महापुरुषों एवं बहन के चार बार के शासनकाल मे कराए गए विकास कार्य एवं लाभकारी योजनाओं का मुख्य रूप से लोगों को समझाया एवं जिसमे मंडल प्रभारी केडी वर्मा मंडल प्रभारी सुशील गौतम एवं अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार भारती एडवोकेट जिला उपाध्यक्ष आदिल हुसैन सिद्दीकी महासचिव गुरु प्रसाद शक जिला सचिव मुल्तान सिंह वर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष अमर सिंह फौजी की एवं छिबरामऊ विधानसभा अध्यक्ष सुरेश अंबेडकर विधानसभा प्रभारी सुधीर आनंद विधानसभा प्रभारी सुनील जाटव जिला कार्यकारिणी सदस्य सुरजीत दिवाकर मोहनलाल जाटव शिव शंकर की बादाम सिंह अंकुर प्रताप सिंह सिंगर आयुष्मान सिंह चैहान अवनीश जाटव महेंद्र दोहरे संतोष जाटव प्रेमचंद जाटव विधानसभा महासचिव आकाश गौतम व सैकड़ो कार्यकर्ता लोग उपस्थित रहे।
