Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गर्लफ्रेंड की दूसरी जगह हो रही थी सगाई, लड़के ने जबरन खिलाया जहर


हरियाणा के फरीदाबाद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी महिला मित्र को जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। जानकारी के मुताबिक महिला की सगाई किसी और युवक से हो रही थी, जिसे लेकर युवक नाराज था और उसने जबरन अपनी महिला मित्र को जहर खिला दिया। आरोपी ने ही महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अब उसकी हालत स्थिर है। फिलहाल आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

दरअसल, मामला फरीदाबाद का है, जहां एक युवक ने अपनी महिला मित्र को जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। आरोप है कि महिला की सगाई किसी दूसरे व्यक्ति से हो रही थी। इस बात से नाराज युवक ने कथित तौर पर उसे जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया। महिला मित्र को जहर खिलाने के बाद आरोपी ने खुद भी जहर का सेवन कर लिया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी युवक महिला पर सगाई तोड़ने का दबाव बना रहा था, लेकिन उसके इनकार करने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि महिला की हालत बिगड़ने पर युवक उसे खुद अस्पताल ले गया, जहां दोनों की स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर शुक्रवार को सेक्टर-58 थाने में नोएडा निवासी आरोपी मोनू भाटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक पलवल जिले की रहने वाली पीड़िता एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी से उसकी आठ साल से दोस्ती थी, लेकिन जनवरी में दूसरी जगह सगाई तय होने के बाद उसने उससे बातचीत बंद कर दी थी।

बता दें कि इससे पहले फरीदाबाद के एक अन्य मामले में एक व्यक्ति ने अलग रह रही अपनी पत्नी की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दंपति का तलाक का मामला अदालत में लंबित था। संगीता देवी (30) और उनके दो बच्चे पिछले कुछ समय से अपने पति और ससुराल वालों से अलग रह रहे थे। पुलिस के मुताबिक, यह घटना बसंतपुर गांव की सनलाइट कॉलोनी में रात करीब आठ बजे हुई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |