Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः अभिनेता रवि किशन को बनाया आदर्श और प्रशांत सिंह बने फिल्मी दुनिया के सितारा


प्रतापगढ़। पड़ोसी जनपद जौनपुर के डोभी कछवन के  प्रशांत सिंह को  बचपन से ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने का शौक था। भोजपुरी अभिनेता व गोरखपुर सांसद रवि किशन को आदर्श मानकर उनके बताए रास्ते पर चलकर प्रशांत ने भोजपुरी फिल्मी दुनिया के सुपरस्टॉर अभिनेता बन गए है।  

बीएड की पढ़ाई करने के बाद प्रशांत ने वर्ष  2011 में अभिनय की दुनिया में कदम रखने के लिए मायानगरी मुंबई पहुंचे। वहां, रवि किशन के मार्गदर्शन में अभिनय का अभ्यास किया। इस बीच टीवी सीरियल में अभिनय करने का मौका मिला।  प्रशांत सिंह ने यह रिश्ता क्या कहलाता है,थपकी ,यह है मोहब्बतें, जन्मों का बंधन, लक्ष्मी सहित छह से अधिक  सीरियल में काम कर अपने प्रतिभा  का लोहा मनवाया। दक्षिणी फिल्म टाइम स्टोरी में अभिनय करने का मौका मिला। लगातार मिल रही कामयाबी के चलते प्रशांत भोजपुरी सिनेमा जगत तक पहुंच गए। साल 2021 से अब तक 2 दर्जन से अधिक भोजपुरी फिल्म में अभिनय कर चुके। उन्होंने बताया कि उनकी अधिकांश भोजपुरी फिल्में सामाजिक सरोकार से जुड़ी हुई हैं। उनमें से प्रमुख भोजपुरी फिल्म गुजराती बहू, मां बाप का बंटवारा,पराई बेटी,परिणय सूत्र,बिन पिया डोली बिन पिया गौना, किसान बहुरिया  आदि है।  दौलतगंज वेब सीरिज में भी प्रशांत ने अभिनय किया। बेल्हा में भोजपुरी फिल्म के निर्माता निर्देशक मंजुल ठाकुर के निर्देशन में शूट हो रही फिल्म ष्लाल सिंदूरष् के दौरान अभिनेता प्रशांत सिंह ने बताया कि भोजपुरी सिनेमा में समाजिक व पारिवारिक फिल्म में अभिनय करने से आज लोग उन्हें फैमिली स्टॉर के नाम से जाना जाता है। बताया कि 14 मार्च 2026 को उनकी फिल्म ष्किसान बहुरियाष् वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर पर रिलीज होने जा  रही है। महिला सशक्तिकरण पर आधारित यह फिल्म एक ऐसी महिला की कहानी है, जो पति को देखकर बेबस हो जाती है और शादी के बाद खेती कर घर की जिम्मेदारी संभालती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |