Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ: खेल छात्रावास अयोध्या ,विवेक अकादमी वाराणसी,बाराबंकी और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की टीम सेमीफाइनल में


प्रतापगढ़। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश सरकार और जिला खेल कार्यालय प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित की जा रही राज्य आमंत्रण सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन भी कुल 7 मैचेज खेले गए तीसरे दिन के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त क्रीड़ाधिकारी परमजीत सिंह पम्मी और उक्त प्रतियोगिता के शिकायत निदानकर्ता अधिकारी और सुल्तानपुर के क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर का जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज ने दोनों ही अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत,दोनों ही मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया और उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया 

इस मौके पर प्रमुख रूप से हॉकी इंडिया के तकनीकी अधिकारी विपुल सिंह ,पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी इरशाद ,समाजसेवी शकुंतला शुक्ला, समाजसेवी वजीर हसन , धर्मेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू श्री राम प्रसाद,संजय पांडे,पप्पू रमेश जानी ,मुख्तार अहमद,नदीम सिद्दीकी,शमीम के साथ साथ शहर के बहुत गणमान्य व्यक्ति और  और खेलप्रेमी उपस्थित रहे , प्रतियोगिता को सफल बनाने में हॉकी उत्तर प्रदेश से निर्णायक की भूमिक में आशा ,रश्मि ,मनीषा,संदीप, अमित,अर्शी परवीन ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया इस मौके पर एथलेटिक्स प्रशिक्षक शोभनाथ यादव,पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी और प्रशिक्षक सचिन शुक्ला,खेलो इंडिया हॉकी प्रशिक्षक आशुतोष सिंह फुटबॉल प्रशिक्षक बुद्ध प्रकाश, कबड्डी प्रशिक्षक जय प्रकाश यादव,जिम ट्रेनर विक्रम प्रताप सिंह उपस्थित रहे, का संचालन पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी और प्रशिक्षक आदित्य शुक्ला ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |