Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः अमेठी पहुची जंग की आग! गैस एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें


अमेठी। खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव का असर अब अमेठी में भी दिखाई देने लगा है। गैस सप्लाई प्रभावित होने की खबरों के बीच गुरुवार सुबह से ही शहर की गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग गईं। गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार सर्वर डाउन रहने और डीएसी नंबर न मिलने के कारण उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ता सुबह से एजेंसी के बाहर लाइन में खड़े दिखाई दिए, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। गैस की किल्लत से केवल घरेलू उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि होटल, रेस्टोरेंट और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोग भी प्रभावित हैं। कई लोगों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने अफवाह फैलाने और गैस की कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि गैस की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रखा जाए और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न होने दी जाए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हुई तो रसोई का कामकाज प्रभावित हो सकता है और लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |