प्रतापगढ़। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश सरकार और जिला खेल कार्यालय प्रतापगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में खेली जा रहा राज्य आमंत्रण महिला हॉकी प्रतियोगिता के चैथे दिन कुल दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए , पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेल छात्रावास अयोध्या और बाराबंकी के बीच खेला गया इस मैच के मुख्य अतिथि एमडीपीजी कॉलेज के अध्यक्ष प्रमन मिश्रा और जिला विकास अधिकारी अशोक सिंह सिंह रहे दोनों ही अतिथियों ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया और अच्छे खेल के लिए शुभकामनाएं दी ।
दोनों ही टीमों ने शानदार खेल का परिचय दिया लेकिन बाराबंकी द्वारा किए गए 1 गोल के मुकाबले 02 गोल दागकर अयोध्या छात्रावास ने विजय प्राप्त की और फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित किया
प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और विवेक अकादमी वाराणसी के बीच खेला गया ,इस मैच के मुख्य अतिथि पूर्व क्रीड़ाधिकारी सेवानिवृत्त परमजीत सिंह पम्मी और उक्त प्रतियोगिता के शिकायत निदानकर्ता अधिकारी और सुल्तानपुर के क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर रहे ,दोनों ही अतिथियों ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय प्राप्त किया और अच्छे खेल के लिए शुभकामनाएं दी,दोनों ही टीमों ने शानदार खेल से सभी दर्शकों का दिल जीत लिया और दोनों ही ही टीमों ने फाइनल हूटर बजने तक हार नहीं मानी फिर भी स्पोर्ट्स कॉलेज ने 03ध्02 से मुकाबले को अपने नाम किया और फाइनल में प्रवेश किया ,इस मौके पर जनपद के बहुत सारे खेलप्रेमी और गणमान्य व्यक्ति जिसमें प्रमुख रूप से विनोद यादव राष्ट्रीय निर्णायक वॉलीबॉल,भारतीय रेलवेज से सेवानिवृत्त पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी आर पी सिंह ,भारतीय रेलवेज से सेवानिवृत्त वरिष्ठ बैडमिंटन खिलाड़ी राजेंद्र श्रीवास्तव,खुर्शीद अली,वरिष्ठ समाजसेवी शकुंतला शुक्ला रही , जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज और उप खेल अधिकारी रंजीत यादव ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और फाइनल के मुकाबले के लिए आमंत्रित किया ,जिला खेल अधिकारी पूनम लता राज ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सुबह 10 बजकर 30 से खेला जाएगा ,समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक सदर राजेंद्र और मौर्य और जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी होंगे ,इस मौके पर पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी और प्रशिक्षक आदित्य शुक्ला,एथलेटिक्स प्रशिक्षक शोभनाथ यादव,पूर्व अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी और प्रशिक्षक सचिन शुक्ला,खेलो इंडिया हॉकी प्रशिक्षक आशुतोष सिंह फुटबॉल प्रशिक्षक बुद्ध प्रकाश, कबड्डी प्रशिक्षक जय प्रकाश यादव, तलवार बाजी प्रशिक्षक लवली मिश्रा जिम ट्रेनर विक्रम प्रताप सिंह,कंप्यूटर ऑपरेटर निखिल राणा उपस्थित रहे।
