जायस: आगामी पर्व को लेकर एसपी ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च
March 01, 2026
जायस/अमेठी। आगामी पर्व के दृष्टिगत अमेठी जनपद में विधि व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द को अक्षुण्ण बनाए रखने के उद्देश्य से अमेठी पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने रविवार की शाम जायस नगर पालिका के अन्तर्गत सुरक्षा व्यवस्था को चलाया अभियान मुख्य उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करना और संभावित उपद्रवियों में भय व्याप्त उद्देश्य रहा है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ नगर के मुख्य मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानदारों और व्यवसायियों से वार्तालाप करते हुये सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया वही दुकानदारों से अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत देते हुए, नाला छोड़कर दुकान लगाने की अपील की, जिससे यातायात मे किसी तरह का बाधा न उत्पन्न हो सके भ्रमण के दौरान सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की क्रिया शीलता की भी सूक्ष्म जाँच की गई, ताकि इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा सके। फ्लैग मार्च के उपरांत , पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र सिंह को भीड़भाड़ वाले और अति संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की सघन चेकिंग करने हेतु दिशा निर्देश जारी किए , ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सकेइस फ्लैग मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश मिश्रा कोतवाली प्रभारी अमरेन्द्र सिंह सहित भारी पुलिस बल और पीएसी के जवान सडको पर नजर आये।