जायस: राजस्व टीम के गैर मौजूदगी मे लेखपाल सुरेन्द्र पाल ने की पैमाइश
March 01, 2026
जायस/अमेठी। अमेठी जनपद के जायस नगर पालिका क्षेत्र के अन्तर्गत पूरे अजीम गांव में जमीनी नाप करने पहुचे सुरेंद्र पाल लेखपाल पीडित का आरोप है कि संबंधित हल्का लेखपाल की अनुपस्थिति में लेखपाल सुरेंद्र पाल मौके पर पहुंचकर पैमाइश करते हुये गाटा संख्या 479जो मोहम्मद शरीफ के नाम दर्ज है। विपक्षी विश्वनाथ जिसका गाटा संख्या 480 लम्बाई 48मीटर है। लेकिन यहा पर सुरेंद्र लेखपाल बिना राजस्व टीम के आदेश के बावजूद अकेले तन्हा मौके पर पहुंचकर जांच करते हुये अपने चहेते विश्वनाथ को 53 मीटर जमीन नाप कर दी है। सूत्रों की मानें तो सुरेंद्र पाल लेखपाल महोदय बिना राजस्व टीम को सूचना दिये मोटी रकम लेकर पैमाइश कर दी है। खास बात तो ये रही की दोनो पक्षो से सुरेंद्र लेखपाल ने अपना सुविधा शुल्क लेकर मौके पर मुआयना करने पहुंचे थे। वही लोगो का कहना है कि यह कार्रवाई नियमों को दरकिनार कर की गई और इससे निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं सूत्रों की माने तो लेखपाल द्वारा अपने निजी लाभ की मंशा से की गई इस पैमाइश ने माहौल को भड़का दिया है। मामला अब इतना बढ़ चुका है कि पीडित पक्ष मो0 शरीफ उच्चधिकारियों से मिलकर सही नाप कराने की गुहार लगायेगें। हालांकि अब इस माप को लेकर कई सवाल राजस्व विभाग पर खड़े हो रहे हैं कि सुरेन्द्र लेखपाल बिना हल्का लेखपाल राजस्व टीम की मौजूदगी नाप करने का आदेश किसने दिया क्या ये महोदय अपने निजी लाभ के लिये ये कदम उठाया ? क्या कोई भी लेखपाल कहीं भी जाकर माप कर सकता है ? हालाकि अब निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि किसके आदेश पर नाप करने पहुंचे थे लेखपाल और यदि बिना किसी आदेश के नाप करने पहुंचे थे तो इनके ऊपर क्या कार्यवाही होगी लोगों की निगाहें इसी पर टिकी हुई हैं । देखा जाये तो सुरेंद्र लेखपाल का ये कोई पहला मामला नही है।
.jpg)