Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः करेली में सड़क किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव! बाइक से घर लौटते समय हुई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार


बीसलपुर। थाना करेली क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पसियापुर गांव निवासी सुधीर कुमार (40) पुत्र मदन लाल अपने रिश्तेदारों को बिलसंडा क्षेत्र में छोड़ने गए थे। देर शाम घर लौटते समय करेली गांव के सरकारी स्कूल के पास तिराहे के निकट उनका शव सड़क किनारे पड़ा मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।

करेली थाने के सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बाइक फिसलने से हुई दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |