आगरा: जनपद स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता 2025-26 में छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा
March 09, 2026
आगरा । राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वाधान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान आगरा में आज जनपद स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक स्तर, उच्च प्राथमिक स्तर, कंपोजिट प्राथमिक स्तर एवं कंपोजिट उच्च प्राथमिक स्तर चार वर्गों में किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए उप शिक्षा निदेशक प्राचार्य डायट आगरा अनिरुद्ध यादव ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों की क्षमताओं का पता चलता है एवं उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में तैयार होने का अवसर प्राप्त होता है। आज आयोजित प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर में अछनेरा की खुशबू ने प्रथम, खेरागढ़ के रितिक ने द्वितीय, बिचपुरी की प्रतिज्ञा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक स्तर फतेहपुर सीकरी के धीरज ने प्रथम, बिचपुरी के शिवकुमार ने द्वितीय तथा अकोला आदर्श चाहर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कंपोजिट प्राथमिक स्तर में फतेहाबाद के तेजवीर ने प्रथम, खेरागढ़ के प्रशांत ने द्वितीय, अछनेरा की कुंजाबती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कंपोजिट उच्च प्राथमिक स्तर पर खेरागढ़ के आकाश ने प्रथम, बिचपुरी की लक्ष्मी ने द्वितीय तथा अछनेरा की किंजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । प्रतियोगिता के प्रभारी प्रवक्ता अनिल कुमार एवं सह प्रभारी यशवीर सिंह रहे । जनपद स्तर पर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय, यशपाल सिंह, हिमांशु सिंह, कल्पना सिन्हा, लक्ष्मी शर्मा, डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता, संजीव कुमार सत्यार्थी, पुष्पेंद्र सिंह, अबु मुहम्मद आसिफ, धर्मेन्द्र प्रसाद गौतम, डॉ प्रज्ञा शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।
