Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः हर हाल में पास कराएंगे अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक! लखनऊ में लगातार वकील कर रहे मांग के समर्थन में गर्जना


लखनऊ/प्रतापगढ़। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन ने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक को लेकर गुरूवार को भी प्रदेश की राजधानी में जमकर गर्जना की। अधिवक्ताओं ने एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश की अगुवाई में विधेयक को संसद से पास कराये जाने को लेकर कमर कसी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि हर हाल में केंद्र व राज्य सरकार को अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक पास कराए जाने के लिए प्रदेश का वकील मजबूर कर देगा। उन्होने कहा कि गूंगी बहरी सरकारें अधिवक्ताओं की सुरक्षा की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर हाथ पर हाथ धरे बैठी है। वहीं महासचिव अनिल कुमार तिवारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारें अधिवक्ताओं से जुडी कल्याणकारी योजनाओ को लेकर लापरवाही की हद पार कर चुकी है। उन्होने कहा कि आरपार के संघर्ष में विधेयक को पास कराने के लिए अब संसद भवन का घेराव ही अधिवक्ताओं के लिए एकमात्र विकल्प है। आमसभा की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश मिश्र व संचालन प्रदेश प्रभारी विकास मिश्र ने किया। आम सभा को वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेश श्रीवास्तव, रजनीश ओझा, पुनीत पाण्डेय, देवीपाटन मण्डल अध्यक्ष कौशलेन्द्र वर्मा, अनीता वर्मा, सिमरन, शिवाक्षी तिवारी, महेन्द्र शुक्ला, ओम शुक्ला, हरिश्चंद्र पाण्डेय आदि ने संबोधित किया। आमसभा का संयोजन लखनऊ मण्डल इकाई अध्यक्ष आनन्द त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता रोहित तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी, अशोक दीक्षित, डीपी सिंह, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, टीके बोस, टीपी त्रिपाठी, विशाल शर्मा, आयुष त्रिपाठी आदि अधिवक्ता रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |