Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शाहबाद: कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने की अपील! सोशल मीडिया से रहे दूर, अपवाहों पर ना दें ध्यान


शाहबाद। होली के रंग के अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने प्रेस वार्ता करते हुए नगर की जनता के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र की जनता से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील के साथ- साथ यह भी अपील की है कि वह त्योहारों को प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार से सोशल मीडिया पर प्रचारित की जा रही सूचनाओं को बिना सोचे समझे आगे प्रसारित न करें क्योंकि आजकल सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक भ्रामक सूचनाएं बहुत जल्दी प्रसारित कर दी जाती हैं। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचते हुए, अपवाह फैलाने वाले व्यक्ति की सूचना कोतवाली में अवश्य दें। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने हमारे संवाददाता राजीव कुमार भटनागर को बताया की आजकल टीनएज के युवा ट्रिपल राइडिंग करते हुए विभिन्न प्रकार के स्टंट करते हुए दिखाई दिए जाते हैं। ऐसे युवाओं को उनके माता-पिता के साथ बैठक करके उन्हें इस प्रकार की एक्टिविटी से होने वाले नुकसान से बचने का सुझाव दिया जाएगा । किसी भी प्रकार के खतरनाक स्टंट से बचते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक द्वारा त्योहार पर शराब का सेवन न करने की भी सलाह दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |