Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोनभद्र को सांसद निधि से 3 करोड़ 94 लाख 40 हजार का दिए सौगात।

100 विकास कार्यों का 3 करोड़ 94 लाख 40 हजार का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ

सोनभद्र। हरदीप सिंह पुरी, सांसद राज्यसभा/केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री, भारत सरकार द्वारा जनपद सोनभद्र में सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना की निधि से संस्तुत/स्वीकृत 100 विकास कार्यों का 3 करोड़ 94 लाख 40 हजार का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ। मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि जनपद सोनभद्र से उनका गहरा रिश्ता है तथा यह जनपद उन्हें अपने घर जैसा प्रतीत होता है, उन्होंने कहा कि आज का दिन उनके लिए अत्यन्त प्रसन्नता का है तथा जनपद सोनभद्र के विकास की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण दिन है। मंत्री जी ने बताया कि आज शिलान्यास किये गये 64 कार्यों से जनपद के विकास को नई गति मिलेगी तथा जनपदवासियों के जीवन को अधिक सुखद एवं सुविधाजनक बनाने में योगदान प्राप्त होगा। मंत्री  ने कहा कि जनपद सोनभद्र आकांक्षी जनपद होने के बावजूद भी प्रधानमंत्री के “विकसित भारत” के संकल्प को साकार करने में निरंतर योगदान दे रहा है। उन्होंने अधिकारियों एवं जनता के सहयोग से नीति आयोग की रैंकिंग में जनपद के प्रदर्शन की सराहना भी की। इस अवसर पर बद्रीनाथ सिंह, जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि मंत्री द्वारा सांसद निधि के अंतर्गत कुल 100 विकास परियोजनाएं स्वीकृत करायी गई हैं, जिनमें प्रमुख रूप से 31 सार्वजनिक सोलर पेयजल संयंत्र, 34 सोलर हाईमास्ट लाइट, 20 विद्युत हाईमास्ट लाइट, 06 विद्युतीकरण कार्य, 02 इंटरलॉकिंग कार्य, 02 सड़क/पुलिया, 04 विद्यालयों में भवन निर्माण तथा 01 ओपन जिम शामिल हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि इन सभी कार्यों के पूर्ण होने से जनपद के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा आमजन को व्यापक लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नन्दलाल गुप्ता जिलाध्यक्ष भाजपा ने कहा कि मंत्री जी ने जनपद सोनभद्र को गोद लेकर जनपद के विकास हेतु एक नई रूप रेखा तय की है जिसके माध्यम से गांवों को सार्वजनिक पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी, पेयजल की समस्या के निराकरण में काफी सहायता उपलब्ध होगी। इस अवसर पर उपस्थित जागृति अवस्थी मुख्य विकास अधिकारी, श्रवण कुमार राय परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला समाज कल्याण विभाग ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया,डॉ प्रसन्न पटेल,भाजपा मीडिया प्रभारी रजनीश ,भाजपा नेत्री प्रमिला जायसवाल सहित कार्यदायी विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |