Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: श्रद्धा और राजनीति का अनूठा संगम! सांसद पत्नी संग पहुचे शक्तिपीठ, टेका मत्था, किया पूजन-अर्चन


संग्रामपुर/अमेठी।  जनपद की आध्यात्मिक चेतना के केंद्र सिद्धपीठ माँ कालिकन धाम में कल श्रद्धा और राजनीति का अनूठा संगम देखने को मिला। अमेठी के लोकप्रिय सांसद किशोरी लाल शर्मा ने अपनी जीवनसंगिनी के साथ शक्तिपीठ पहुंचकर आदि शक्ति के चरणों में शीश नवाया। वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच सांसद ने सविधि पूजन-अर्चन संपन्न किया और जगत जननी से समूचे परिक्षेत्र की खुशहाली, शांति एवं चहुंमुखी प्रगति की मंगल कामना की। सांसद के इस धार्मिक प्रवास के दौरान कांग्रेस परिवार के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। संगठन की मजबूती और जनसंवाद को धार देते हुए श्री शर्मा के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष (संग्रामपुर) बृजेश मिश्रा, जुझारू नेता बजिंदर सिंह लोहा, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह, राजू सिंह कसारा, कपिल पांडे और विजेंद्र शुक्ला सहित दर्जनों वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं से भेंट के दौरान सांसद ने क्षेत्र की जनसमस्याओं पर भी संक्षिप्त चर्चा की, जो उनके जन-सरोकारों के प्रति समर्पण को रेखांकित करता है। अतिविशिष्ट व्यक्ति (वीआईपी) के आगमन और श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह चाक-चैबंद नजर आया। थाना संग्रामपुर प्रभारी संजय सिंह ने अपने अधीनस्थ पुलिस बल के साथ सुरक्षा की कमान संभाली। मंदिर की मर्यादा और दर्शनार्थियों की सुगमता सुनिश्चित करने हेतु पुलिस टीम पूरे परिसर में मुस्तैद रही, जिसके चलते संपूर्ण कार्यक्रम गरिमामय और अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |