Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

शुकुलबाजार: सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों का प्रदर्शन! घंटो जाम रहा मार्ग


शुकुलबाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र के बागमीरा भिटवा गांव निवासी शिव ओम (18) की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो जाने के बाद गुरुवार को परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। करीब दो घंटे तक जगदीशपुरदृसत्थिन मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। बताया जा रहा है कि शिव ओम बुधवार को साइकिल से होली खेलने जा रहा था। जैसे ही वह जगदीशपुरदृसत्थिन मार्ग पर चढ़ा, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद ग्रामीण उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगदीशपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे से 2 बजे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। लोगों की मांग थी कि हादसे के जिम्मेदार बाइक सवारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए। सूचना पर मौके पर तहसीलदार मुसाफिरखाना राहुल सिंह, थानाध्यक्ष भाले सुल्तान तनुज पाल, थानाध्यक्ष कमरौली मुकेश पटेल तथा थानाध्यक्ष जगदीशपुर भी पहुंच गए। अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। तहसीलदार राहुल सिंह ने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता राशि दिलाए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही बाइक सवार तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। इसके बाद परिजन और ग्रामीण शांत हुए और सड़क जाम समाप्त कर दिया गया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि बाइक सवार के विरुद्ध मामला पंजीकृत करते हुए हिरासत में लिया गया है। आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |