लखनऊ । आलमबाग कोतवाली इलाके मे सोमवार को आलमबाग बस स्टैण्ड के पास से दो नाबालिग बच्चे अपने माता-पिता से बिछड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।आलमबाग कोतवाली प्रभारी रामबाबू सिंह ने बताया सोमवार को करीब दोपहर 12 बजे थाना क्षेत्र स्थित बस अड्डे से दो नाबालिग बच्चे
9 वर्ष और 7 वर्ष बस में चढ़ते समय अपने माता-पिता से अलग हो गए हैं और उनका कहीं पता नहीं चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते उन्होंने ने एसीपी कैंट के आदेश पर पुलिस टीम गठित कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी।वही पुलिस के अनुसार पुलिस टीम ने बस स्टैंड और आसपास के संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन की। साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल दोपहर करीब 2 बजे आलमबाग बस स्टैंड से टेढ़ी पुलिया के बीच सड़क पर दोनों बच्चे सुरक्षित अवस्था में बरामद कर बच्चों को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। बच्चों की सकुशल बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना की। पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक संदीप कुमार, दुर्गाप्रसाद पाण्डेय मुख्य आरक्षी शशिबाला सिंह महिला आरक्षी खुशबू सिंह शामिल रही।
.jpg)