Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सुलतानपुरः शारदा संगोष्ठी एवं वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन


सुल्तानपुर। जनपद के विकास खंड दोस्तपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत नारा मधईपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय नारा मधईपुर में दो दिवसीय श्शारदा संगोष्ठीश् एवं वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में बौद्धिक विमर्श की क्षमता विकसित करना तथा उनकी सांस्कृतिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में श्शारदा संगोष्ठीश् का आयोजन किया गया, जिसका विषय भारतीय संस्कृति रहा। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे विद्वानों ने माँ सरस्वती के श्शारदाश् स्वरूप की व्याख्या की और ज्ञान की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। 

विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक शोध पत्र प्रस्तुत किए तथा पैनल चर्चा में सक्रिय भागीदारी कर अपनी तार्किक और वाक्पटुता का परिचय दिया। उक्त अवसर पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार ,जयप्रकाश यादव ग्राम प्रधान अन्य शिक्षकगण, अभिभावक एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजमद रहे। 

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें नृत्य, गायन, कविता पाठ आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर वार्षिक उत्सव के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।इस भव्य आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा और संस्कृति के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई। स्थानीय लोगों ने इस कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |