Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जगदीशपुर: प्राइवेट प्रेक्टिस में मस्त चिकित्सक, मरीज बेहाल


जगदीशपुर/अमेठी। सरकार जहाँ चिकित्सकों को प्राइवेट प्रेक्टिस बंद करने के लिए कडे फरमान जारी करती रहती है तो वहीं जेबे भरने की लालच में चिकित्सक प्राइवेट प्रेक्टिस करके मरीजों की जेब पर डाका डाल रहे हैं आला अफसर बेखबर हैं। विकास खंड के अंतर्गत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर जो आए दिन किसी ना किसी मामले को लेकर चर्चाओं में बना रहता है आजाद चिकित्सक ओपीडी ड्यूटी में सरकारी पर्चै पर कुछ दवाए सरकारी लिखने के बाद छोटी पर्ची पर प्राइवेट दवाएं लिखकर मेडिकल स्टोर से लेने की सलाह देते हैं मजे की बात तो यह है कि छोटे पर्चो का पैड मेडिकल स्टोर वाले अपने नाम से छपवा कर सेटिंग चिकित्सकों के पास रखवाए रहते हैं वहीँ चिकित्सक ओपीडी समय खत्म होने के पूर्व ही चलते बनते हैं बताते चले कि सुबह शाम चिकित्सक अपने आवास पर बैठकर मरीजों से सुविधा शुल्क लेकर अपनी जेबे भरते रहते हैं सूत्रों की माने तो केंद्र अधीक्षक रात्रि में केंद्र पर विश्राम ना करके औद्योगिक क्षेत्र मे बने अपने निजी आवास मे प्रेक्टिस करने मे मशगूल रहते हैं बेबस व मजबूर मरीज चिकित्सको को मनमाफिक सुविधा शुल्क देकर ईलाज कराने को विवश हैं।इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी अमेठी ने बताया कि जल्द ही आकस्मिक छापेमारी कर जांच पडताल की जाएगी दोषी पाए जाने पर कडी कार्यवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |