Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर, सीएचसी में उपचार जारी


संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के अंतर्गत फूला का पुरवा (मजरा उत्तर गांव) के समीप एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की तत्परता और सूचना पर पहुँची एम्बुलेंस की सहायता से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) संग्रामपुर में भर्ती कराया गया है, जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फूला का पुरवा निवासी शिव दर्शन सिंह (50) पुत्र रघुराज सिंह, विशेषरगंज बाजार से अपने निजी कार्य निपटाकर साइकिल द्वारा घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान, ईंट भट्ठे के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा गिरी, जिससे शिव दर्शन सिंह के पैरों में गंभीर चोटें आईं और वे अचेत अवस्था में वहीं पड़े रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |