पीलीभीतः न्यूरिया में ट्रेन हादसा! बुजुर्ग महिला की कटकर मौत! रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा, पुलिस ने लोगों से बरतने को कहा एहतियात
March 12, 2026
पीलीभीत। न्यूरिया थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। पीलीभीतदृटनकपुर रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से एक 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों में शोक का माहौल छा गया।मिली जानकारी के अनुसार कस्बा न्यूरिया के पास स्थित न्यूरिया कॉलोनी रेलवे गेट नंबर 12 के नजदीक यह हादसा हुआ। बरेली सिटी से टनकपुर की ओर जा रही डेमू पैसेंजर ट्रेन सुबह लगभग 9रू50 बजे जब उक्त स्थान से गुजर रही थी, तभी एक बुजुर्ग महिला ट्रैक पार करते समय अचानक ट्रेन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही न्यूरिया थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। बाद में मृतका की पहचान मुल्लो देवी (75 वर्ष) पत्नी चंद्र सेन, निवासी मोहल्ला खेड़ा, कस्बा न्यूरिया के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।परिवार के लोगों ने बताया कि मुल्लो देवी सुबह घर से चाय पीकर बाहर निकली थीं। कुछ ही देर बाद उनके ट्रेन हादसे का समाचार मिला। हादसे के चलते ट्रेन करीब 15 मिनट तक घटनास्थल पर रुकी रही और बाद में लगभग 10रू15 बजे टनकपुर के लिए रवाना हो गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि रेलवे ट्रैक को पार करते समय विशेष सावधानी बरतें, केवल अधिकृत रेलवे क्रॉसिंग का ही इस्तेमाल करें और ट्रेन आने-जाने की स्थिति देखकर ही ट्रैक पार करें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।
