लखनऊः आयुष्मान भारत योजना की सीईओ अर्चना वर्मा ने लखीमपुर खीरी पहुंचकर जानी कार्यक्रम की प्रगति! जनपद को 10 दिनों के लिए मिले प्रचार वाहन को सीएमओ कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर सीईओ ने किया रवाना
March 26, 2026
लखनऊ/लखीमपुर खीरी। आयुष्मान भारत योजना की जनपद में प्रगति जानने व योजना की समीक्षा के लिए कार्यक्रम की (सीईओ) मुख्य कार्यपालक अधिकारी सांचीस आईएएस अर्चना वर्मा लखीमपुर पहुंची। जहां उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व उपमुख्य चिकित्सा अधिकारियों सहित योजना की जिला यूनिट के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ अक्षत अग्रवाल, इंजीनियर आशुतोष श्रीवास्तव एवं डीजीएम अनुज प्रताप सिंह के साथ वार्ता कर योजना की प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने योजना के अंतर्गत कार्य में आने वाली चुनौतियां के बारे में विस्तार से जानकारी ली। योजना की प्रगति रिपोर्ट पर वार्ता की और जनपद में अब तक किए गए कार्यों को लेकर बनाई गई योजना पर भी विस्तार से जानकारी की। उनके द्वारा आयुष्मान भारत योजना केप्रचार-प्रसार के लिए जनपद में आए वाहन को हरी झंडी दिखाकर सीएमओ कार्यालय से रवाना किया गया। सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता ने बताया कि यह वाहन 10 दोनों तक प्रत्येक दिवस कम से कम तीन गांव का भ्रमण कर आयुष्मान भारत योजना को लेकर आम जनमानस को जागरूक करेगा। योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ को जन-जन तक पहुंचाएगा। जिससे योजना के लाभार्थियों को योजना से जोड़कर पूर्ण लाभ मिल सके।
