Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: टीएसआई द्वारा ट्रैफिक नियमों की दी गई जानकारी


कन्नौज। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकार यातायात प्रियंका बाजपेई के प्रवेक्षण में रविवार को टीएसआई अरशद अली ने शहर के पाल चैराहा गोल कुआं तिर्वा क्रॉसिंग बस स्टॉप आदि स्थानों पर आमजन को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया।टीएसआई द्वार आम जन को बताया गया कि खुद यातायात नियमों को जाने और दूसरों को भी समझाने का प्रयास करे ताकि लोग यातायात नियमों का पालन करे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 14 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होने जा रहा है जिसके संबंध में टीएसआई अरशद द्वारा आम जन से अपील की गई कि जिनके वाहनों के चालान हुए हैं और अभी तक जमा नहीं किए गए है 14 मार्च को लगने वाली लोक अदालत में न्यायालय परिसर कन्नौज पहुंच कर अपने वाहन के चालानों का निस्तारण आवश्य करा ले,साथ ही मोटर साइकिल पर जो चालक हेलमेट लगा कर नहीं चल रहे थे उन्हें आगे से हेलमेट लगाने की हिदायत दी।इस अभियान में आरक्षी कन्हैया मुख्य आरक्षी विजय प्रताप मनोज कुमार अब्दुल वहीद आदि भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |