Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: महिलाओं के सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु निकाली गई स्कूटी रैली


कन्नौज। रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं के सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु कलेक्ट्रेट कन्नौज से महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जागरूकता के लिए स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार द्वारा हरी झण्डी दिखाकर स्कूटी रैली को रवाना किया गया। इस रैली में महिला पुलिस कर्मियों तथा महिला अध्यापिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। स्कूटी रैली कलेक्ट्रेट कन्नौज से प्रारम्भ होकर थाना कोतवाली कन्नौज मुख्य बाजार लाखन तिराहा फूलमती मन्दिर, मकरन्द नगर, तिर्वा क्रासिंग, गैस गोदाम रोड, गोल कुआँ आदि मार्गों से होते हुए लगभग 15 किलोमीटर की दूरी तय कर पुनः पुलिस कार्यालय कन्नौज पर संपन्न हुई। रैली का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर अभिषेक कुमार अजेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कन्नौज सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |