Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः ब्रज शक्ति का 23वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न, महिलाओं को किया सम्मानित


आगरा।  ब्रज शक्ति द्वारा 23वें शक्ति स्थापना दिवस के अवसर पर संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “शक्ति प्रेरणा पुरस्कार” एवं “स्व-शक्ति सम्मान” प्रदान कर महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चैहान द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में महिला सशक्तिकरण को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. गीता माहेश्वरी द्वारा प्रार्थना से हुई।

ब्रज शक्ति की संयोजिका डॉ. सीमा गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत पटका पहनाकर किया। मुख्य अतिथि डॉ. बबीता चैहान ने कृषक महिला सुमन कुमारी को “शक्ति प्रेरणा पुरस्कार” से सम्मानित किया। वहीं, विशिष्ट अतिथि आरएसएस के कार्यकारिणी सदस्य भवेंद्र जी भाईसाहब ने कु. अनु कुशवाह को नर्सिंग शिक्षा हेतु एक वर्ष का आर्थिक सहयोग प्रदान कर “स्व-शक्ति सम्मान” दिया।

इस दौरान अतिथियों द्वारा “शक्ति समाचार पत्र” का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव श्रीमती वर्षा तत्ववादी ने संगठन की कार्यप्रणाली और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। आगरा कॉलेज की प्रोफेसर दीपा रावत ने महिलाओं को भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान से अवगत कराया। डॉ. प्रियंका वर्मा ने संगठन की राष्ट्रीय कार्य प्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी।

ब्रज शक्ति की सह संयोजिका एड. रितु सिंह सिसौदिया ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ. गरिमा गुप्ता एवं प्रो. गीता माहेश्वरी ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में डॉ. सुकन्या शर्मा (एसीपी, मलपुरा, आगरा) को विशेष रूप से “शक्ति” सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर डॉ. मोहिनी तिवारी (प्राचार्या) एवं डायरेक्टर रविकांत चावला सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

अंत में डॉ. सीमा गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रदीप्ति पाठक, डॉ. प्रीती महेश्वरी, प्रो. सुनीता गुप्ता, तोशान, सुमित, मनोज, अखिलेश, राजेश, निधि बेदी सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |