Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौजः मनरेगा महिला मेटों ने उत्पीड़न के खिलाफ सांसद अखिलेश यादव के नाम सौंपा ज्ञापन


कन्नौज। उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों मे तैनात मनरेगा महिला मेटों के उत्पीड़न का मामला अब गरमाने लगा है। श्ग्रामीण विकास समिति उत्तर प्रदेशश् के तत्वाधान मे महिला मेटों ने अपनी समस्याओं को लेकर कन्नौज सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को संबोधित एक ज्ञापन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आरिफ जमा पूर्व विधायक कल्याण सिंह दोहरे आकाश शाक्य टिंकू पाल संजीव यादव गुलशद अहमद को सौंपा।

ज्ञापन सौंपने पहुंची महिला मेट नीलम देवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक द्वारा महिला मेटों का मानसिक और कार्यस्थल पर उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला मेटों को उनके अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है और काम करने में बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं।

प्रमुख माँगें। महिला मेटों ने सरकार से निम्नलिखित माँगें पूरी करने की अपील की है-

मानदेय का भुगतानरू केंद्र सरकार जल्द हस्तक्षेप कर महिला मेटों के रुके हुए मानदेय को दिलाने की पहल करे।

प्रतिबंध हटानारू कार्यस्थल पर 20 श्रमिकों की अनिवार्यता वाले प्रतिबंध को हटाया जाए ताकि काम करने मे सुगमता हो।

ज्ञापन स्वीकार करते हुए सपा नेता आरिफ जमा ने कहा कि महिला मेटों की समस्याएँ अत्यंत गंभीर हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यह पत्र तत्काल सांसद अखिलेश यादव तक पहुँचाया जाएगा और संसद से लेकर सरकार तक उनकी माँगें पूरी कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या मे महिला मेट मौजूद रहीं जिन्होंने अपनी सुरक्षा और हक के लिए आवाज बुलंद की। इस मौके पर ममता देवी सीमा देवी सुमन देवी तारा वती मंजू देवी सुनीता देवी संगीता देवी राधा कुशवाहा राम दर्शनी राजदा बेगम सुशीला खुशबू सुशीला नीलम गीता देवी मुनीजा बेगम आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |