रुद्रपुर। जिला अधिकारी के निर्देशानुसार परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम रुद्रपुर द्वारा सिडकुल रुद्रपुर, किच्छा, खटीमा और सितारगंज क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया दिनांक 17 मार्च 2026 को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर, श्री नवीन सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान कुल 75 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 5 वाहनों को सीज किया गया। सीज किए गए वाहनों में 2 वाहन बिना फिटनेस, 1 वाहन बिना टैक्स तथा 2 वाहन ओवरलोडिंग व बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चलते पकड़े गए।
इसके अलावा ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट, नो पार्किंग आदि नियमों के उल्लंघन पर 70 वाहनों के चालान किए गए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्री नवीन सिंह ने वाहन चालकों से अपील की कि बिना फिटनेस, बिना टैक्स या ओवरलोडिंग में वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें अभियान के दौरान परिवहन उप निरीक्षक गोकुल सुप्याल, सहायक निरीक्षक महेंद्र सिंह बोरा और गणेश जोशी भी मौजूद रहे।
