Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः डॉ. प्रवीन्द्र कुमार को मिली पीएचडी की उपाधि


अमेठी। जनपद के लिए गर्व का विषय है कि आरआरपीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रवीन्द्र कुमार पाण्डेय (मिथुन)को सैन्य विज्ञान विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त हुई है। उन्होंने अपना शोध कार्य “भारत की सुरक्षा के संबंध में नेपाल का महत्व एवं नेपाल का वर्तमान परिदृश्य  (21वीं सदी के परिप्रेक्ष्य में)” विषय पर सफलतापूर्वक पूर्ण किया।यह शोध कार्य साकेत महाविद्यालय, अयोध्या के पूर्व प्राचार्य एवं सैन्य विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अभय कुमार सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। उनके शोध में भारत-नेपाल संबंधों की सामरिक, भौगोलिक और वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में अहम भूमिका का गहन विश्लेषण किया गया है, जो भविष्य की सुरक्षा नीतियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।डॉ. प्रवीन्द्र कुमार पाण्डेय अमेठी के जयरामपुर निवासी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकुमार पाण्डेय के सुपुत्र हैं। वर्तमान में वे आरआरपीजी कॉलेज, अमेठी में सैन्य विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे अमेठी जनपद में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों, बुद्धिजीवियों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया है।       

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |