दिल्ली के पालम में इमारत में लगी भीषण आग, 9 लोग जिंदा जले
March 18, 2026
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है। राजधानी के पालम क्षेत्र में एक चार मंजिला मकान में बुधवार की सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, आग लगने की इस घटना की शुरुआत सुबह हुई, जब ग्राउंड फ्लोर पर स्थित कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी। आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई।
जानकारी के मुताबिक, जिस वक्त मकान में आग लगी तब मकान के भीतर कुल 18 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने के बाद कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य में जुटी रहीं।
दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के पालम इलाके में एक बिल्डिंग में लगी आग को लेकर दमकल विभाग ने जानकारी दी है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, पालम मेट्रो स्टेशन के पास की गली नंबर 2 में एक बिल्डिंग के एक घर में आग लगने की कॉल मिली थी जिसमें कुछ लोग फसने की आशंका भी थी। दमकल की 30 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है आग बुझाने और रेस्क्यू का काम किया जा रहा है। सुबह 7 बजे दमकल को कॉल मिली, आग बुझाने का काम जारी है।
